वायरल न्यूज़

VIDEO: जिस ऑटो को चलाकर पिता ने पाला परिवार, बेटे ने उसी के रेप्लिका में बप्पा को किया विराजमान

मुंबई के तिलक नगर में राहुल वरिया ने गणपति बप्पा को ऑटो-रिक्शा की रेप्लिका में विराजमान किया। यह अनोखा सेटअप उनके दिवंगत पिता की मेहनत और ऑटो चलाकर कमाए जीवन को समर्पित है।

Image

मुंबई में अनोखे गणपति पंडाल का वीडियो हुआ वायरल (X/@ANI)

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर हर साल लोग अपने-अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। कोई बड़े पंडाल सजाता है, तो कोई घर को खूबसूरत तरीके से सजाकर भगवान गणेश को विराजमान करता है लेकिन इस बार मुबंई में तिलक नगर के रहने वाले राहुल वरिया ने बप्पा के स्वागत का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिलहाल इस झांकी का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पिता की मेहनत को याद कर बनाया अनोखा सेटअप

ANI के मुताबिक, राहुल ने भगवान गणेश की प्रतिमा को एक खूबसूरत और बारीकी से तैयार की गई ऑटो-रिक्शा की रेप्लिका में विराजमान किया है। यह सिर्फ सजावट का एक तरीका नहीं है, बल्कि उनके पिता को समर्पित एक भावुक श्रद्धांजलि भी है। वीडियो के कैप्शन में ANI ने बताया है कि राहुल के पिता कभी मुंबई आए थे और ऑटो-रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। उन्होंने मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया और शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। पिता के इसी संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए राहुल ने गणपति बप्पा के लिए ऑटो-रिक्शा की एक खास प्रतिकृति तैयार की।

ऑटो-रिक्शा की झांकी में विराजे बप्पा

इस प्रतिकृति को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है, जैसे एक छोटा सा असली ऑटो घर के अंदर खड़ा हो। इसके अंदर भगवान गणेश की प्रतिमा को बेहद श्रद्धा और सुंदरता के साथ सजाया गया है। राहुल ने अपने पिता के पेशे को भगवान के स्वागत से जोड़कर इसे और भी खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा अंदाज

राहुल वरिया का यह अनोखा गणपति सेटअप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग उनके विचार की तारीफ कर रहे हैं और इसे पिता के प्रति सम्मान का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने गणपति उत्सव को केवल सजावट तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें अपने परिवार की कहानी और भावनाओं को भी शामिल किया है। इस अनोखे अंदाज में विराजे गणपति बप्पा श्रद्धा के साथ-साथ मेहनत, संघर्ष और माता-पिता के सम्मान का संदेश भी देते नजर आ रहे हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article