UPSC CSE Prelims Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नाम-वार रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 15 जून 2026 को प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित किया था, और अब उन उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है जो मेन्स परीक्षा 2026 के लिए योग्य पाए गए हैं। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में है, उन्हें मेन्स के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। UPSC ने इसके लिए 19 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन विंडो खोली है।
मेन्स के लिए क्या करना होगा
पात्र उम्मीदवारों को तय समय में कुछ जानकारियां अपडेट करनी होंगी। सबसे पहले मेन्स के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि महिला, PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी है। इसके अलावा अगर किसी को स्क्राइब, सहायक उपकरण या बड़े फॉन्ट वाले पेपर की जरूरत है तो उसकी डिटेल भी देनी होगी। उम्मीदवारों को अपनी कैडर प्रेफरेंस भी इसी दौरान भरनी होगी।

UPSC
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: IGNOU June-July 2026: पेपर लीक के दावे पर हड़कंप, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
UPSC CSE Prelims Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “What’s New” सेक्शन के नीचे देखें।
- “Written Result (with name): Civil Services (Preliminary) Examination, 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करके Ctrl+F से अपना नाम सर्च करें।
- रिजल्ट सेव कर लें, आगे काम आएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े- NEET UG 2026 Re-Exam: सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार, जुलाई में होगी हियरिंग
DAF भरना क्यों है जरूरी
मेन्स में बैठने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल मानी जाएगी। अगले स्टेप में उन्हें डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। DAF में पर्सनल, एजुकेशनल और सर्विस से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही IAS, IPS, IFS और अन्य सेवाओं के लिए अपनी प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी। मेन्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते सभी फॉर्मैलिटी पूरी कर लें और UPSC की वेबसाइट पर जारी अपडेट्स फॉलो करते रहें।
