Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बहुत बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन के तहत 'मेगा जॉब फेयर - 2026' (Bihar Rojgar Mela)का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नामी कंपनियों में सम्मानजनक नौकरी मुहैया कराना है। बैंकिंग, इंश्योरेंस, रिटेल और फाइनेंस जैसे सेक्टर्स में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह मेला एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित होने वाला है। जानकारी के लिए अनुसार, बिहार मेगा जॉब फेयर के माध्यम के प्रदेश के युवाओं के लिए 20 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आइए आपको भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया और कंपनियों के नाम के बारे में विस्तार से बताएं-
डेट और लोकेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार मेगा फेयर 19 से 23 अगस्त को प्रदेश की राजधानी पटना के ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए पहले ही दस्तावेज रेडी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Pune Income Tax विभाग में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, स्पोर्ट्स कोटे के तहत फिल होगी वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू
कौन-कौन सी कंपनियां ले रही हैं हिस्सा?
इस मेगा जॉब फेयर में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जो इस प्रकार है -
| कोटक महिंद्रा बैंक |
| एयरटेल पेमेंट्स बैंक |
| मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड |
| ब्लिंकिट |
| फ्लिपकार्ट |
| टीसीआई एक्सप्रेस |
| जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर) |
| टीवीटीएस क्रेडिट |
| ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह) |
| रिलायंस रिटेल |
मेगा फेयर में जरूरी होंगे यह डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- सर्टिफिकेट
- पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (अगर है तो)
- फोटो आईडी कार्ड (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
- सीवी/रेज्यूमे
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट्स की कम से 4 से 5 फोटो कॉपी और उसकी ओरिजिनल कॉपी अपने साथ रखें। साथ ही अपने जाति प्रमाण पत्र को वैधता चेक करें नहीं, तो जॉब फेयर में इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें तुरंत आवेदन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जरूरी नियम
पटना में आयोजित होने वाले बिहार मेगा मेले में जो भी युवा शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि वहां बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश नहीं मिलेगा। जी हां, उम्मीदवार सीधे तौर पर जाकर इस जॉब फेयर में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट detjob.bihar.gov.in/registration पर जाएं। मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें और फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
जॉब फेयर में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार, जिन्हें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान या अधिक जानकारी की आवश्यकता है, वह टोल फ्री नंबर 1800 2965656 पर संपर्क कर सकते हैं।
