एजुकेशन

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी परीक्षा एडमिट कार्ड, sssc.uk.gov.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: UKSSSC द्वारा 14 जून को पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UKSSSC Patwari Admit Card 2026 (Canva)

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए परीक्षा हॉल टिकट आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकेंगे।

इन पदों को भरने के लिए होगी लिखित परीक्षा

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उप-निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।

कब होगी उत्तराखंड पटवारी परीक्षा का आयोजन

जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, उत्तराखंड पटवारी समेत अन्य पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

कैसे करें UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड

1. उत्तराखंड पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UKSSSC Patwari Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।

3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉगिन करना है।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा का समय भले ही 11 बजे का है, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.30 बजे से पहले पहुंचा है। उसके बाद फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक परीक्षा कैसे भी 10.30 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए, ताकि 11 बजे परीक्षा की शुरुआत में किसी प्रकार की देरी न होए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article