एजुकेशन

Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, vmou.ac.in से करें हॉल टिकट डाउनलोड

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 14 जून को आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार vmou.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET Admit Card (Photo- Canva)

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान पीटीईटी यानी प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन बीएड में प्रवेश प्राप्त करने की इच्छा लेने वाले छात्रों के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in से अपना परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके चेक और डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब है राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026?

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कैसे करें राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड?

स्टेप 1 - राजस्थान पीटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Rajasthan PTET Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - उम्मीदवार यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

परीक्षार्थियों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक फोटो आईडी ले जाना न भूलें।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का पैटर्न क्या है?

उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 600 अंक के एमसीक्यू प्रश्न यानी मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।

किस कोर्स में एडमिशन के लिए होती है परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 वर्ष के बीएड कोर्स और चार वर्ष के बीए बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article