वर्तमान समय में शायद ही कोई क्षेत्र है जहां एआई का नाम सुनने को न मिला हो। चैटबॉट्स से लेकर ऑटोमैटिक गाड़ियों तक, हर जगह इसी का दबदबा है। छात्र इस क्षेत्र में अपनी स्किल बेहतर करने के लिए इसमें शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं। इसकी नॉलेज आपको करियर में सफलता प्रदान करेगी।
दुनिया भर की कंपनियों के पास ग्राहकों का करोड़ों-अरबों का डेटा मौजूद है, लेकिन उस डेटा को समझकर बिजनेस का फायदा कैसे निकाला जाए, यह काम एक डेटा साइंटिस्ट द्वारा किया जाता है। ऐसे में डेटा को एनालाइज करना, स्टैटिस्टिक्स और प्रेडिक्टिव मॉडलिंग जैसी स्किल्स सीखकर आप इस फील्ड में एंट्री कर सकते हैं। यह आज के समय के सबसे ज्यादा सैलरी वाले प्रोफेशनल्स में से एक है।
इंटरनेट के इस दौर में हर छोटे-बड़े बिजनेस को ऑनलाइन लाने के लिए एक बेहतरीन वेबसाइट या वेब एप्लिकेशन की जरूरत होती है। और इस स्थान पर काम करते हैं 'फुल स्टैक वेब डेवलपर्स'। यही वजह है कि वर्तमान समय में इनकी मांग बनी हुई है। फुल स्टैक डेवलपर वह होता है जो वेबसाइट के फ्रंट-एंड और बैक-एंड दोनों को अकेले संभाल सकते हैं। इस स्किल को सीखकर आप न सिर्फ बड़ी कंपनियों में जा सकते हैं, बल्कि फ्रीलांसिंग के जरिए भी लाखों रुपये कमा सकते हैं।
कोई भी मोबाइल ऐप या वेबसाइट कितनी भी एडवांस क्यों न हो, अगर उसे इस्तेमाल करना आसान और मजेदार नहीं है, तो लोग उसे छोड़ देते हैं। यहां आवश्यकता होती है UI/UX डिाइनर कि। 'यूजर इंटरफेस' (UI) और 'यूजर एक्सपीरियंस' (UX) डिजाइनर का काम यह तय करना है कि कोई भी डिजिटल प्रोडक्ट दिखने में कितना आकर्षक हो सकता है और यूजर के इस्तेमाल के लिए इसे कितना आसान बनाया जा सकता है। बता दें कि यह कोर्स डिजाइनिंग, क्रिएटिविटी और ह्यूमन साइकोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन होने के साथ हाई-पेइंग भी है।
समय के साथ दुनिया में डिजिटल का दौर भी बढ़ता जा रहा है और वैसे-वैसे साइबर क्राइम, डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी। आज बैंक, सरकारी संस्थान और प्राइवेट कंपनियां अपने संवेदनशील डेटा को सेफ रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। यदि आप एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी की बारीकियों को सीख लेते हैं, तो आप विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर उनका नेटवर्क सुरक्षिक रख पाएंगे और एक प्रोफेशनल के तौर पर अच्छा-खासा पैकेज प्राप्त कर पाएंगे।