एजुकेशन

UKPSC Supervisor Admit Card 2023: कल जारी होगा UKPSC सुपरवाइज का एडमिट कार्ड, यहां तुरंत करें डाउनलोड

UKPSC Supervisor Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 4 नवंबर 2023 को सहकारी पर्यवेक्षक ग्रुप सी व पर्यावरण पर्यवेक्षक ग्रुप सी 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट psu.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UKPSC Supervisor Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूकेपीएससी एडमिट कार्ड

UKPSC Supervisor Admit Card 2023: यूकेपीएसएसी के सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UKPSC Supervisor Admit Card) खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 4 नवंबर 2023 को सहकारी पर्यवेक्षक ग्रुप सी व पर्यावरण पर्यवेक्षक ग्रुप सी 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UKPSC Supervisor Admit Card 2023 Download) जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psu.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (Uttarakhand Supervisor Exam Date 2023) सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षाएं 19 नवंबर 2023 को राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Supervisor Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले psu.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UKPSC Uttarakhand Supervisor Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि आपके प्रवेश पत्र में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या किसी प्रकार की कोई और श्रुटि होती है, तो तुरंत मेल कर इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।

UKPSC Supervisor Exam Date 2023: इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे एग्जाम हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। वहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर अटैच फोटो को चेक कर लें। यदि फोटो में किसी प्रकार की श्रुटि पाई जाती है तो आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article