CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टकटकी लगाए बैठे हैं। मुख्य परीक्षा की ही तरह बोर्ड द्वारा दूसरी परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
कब आएगा सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जून के तीसरे और चौथे सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह केवल एक संभावित तिथि है।
टाउम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSC CSE Prelims 2026 पेपर लीक का दावा पूरी तरह 'फर्जी', सरकार और कोचिंग संस्थान ने दी सफाई
डिजिलॉकर से कैसे करें रिजल्ट चेक
1. छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर या सिक्योरिटी पिन के माध्यम से लॉगिन करें।
3. सर्च सेक्शन में जाकर सीबीएसई सर्च करें।
4. अब सीबीएसई 10वीं मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट पर क्लिक करें।
5. अपना सीबीएसई रोल नंबर या स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
उमंग ऐप से कैसे करें रिजल्ट चेक?
उमंग ऐप से रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें यह आसान स्टेप -
स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 2 - होम स्क्रीन पर सर्विस या कैटगरी सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - उसमें सीबीएसई टाइप करें और फिर प्राप्त सेवाओं में सीबीएसई 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब रोल नंबर, स्कूल कोड आदि की जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपकी डिजिटल मार्कशीट आ जाएगी।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाउम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CIC ने UPSC को दिया निर्देश, खुद वेबसाइट पर जारी करें मेरिट लिस्ट और उम्मीदवारों के मार्क्स
कब हुई थी सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई के बीच किया गया था। इस परीक्षा में 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो इस समय अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
