एजुकेशन

UP BEd JEE Result 2026 Toppers: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

UP BEd JEE Result 2026 Toppers: यूपी बीएड 2026 के परिणामों जारी होने के साथ टॉपर्स के नाम भी घोषित किए गए। इस साल अलीगढ़ की वंदना सिंह ने प्रदेश में टॉप कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Image

UP BEd JEE Result 2026 Toppers (Photo - AI)

UP BEd JEE Result 2026 Toppers: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार 16 जून 2026 को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में इस परीक्षा का परिणाम (UP BEd JEE Result 2026) आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया।

इस वर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित की गई यह परीक्षा अपने हाईटेक और नकलविहीन संचालन के लिए एक नया मानक स्थापित कर चुकी है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने टॉपर्स से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की, उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि इस साल आयोजित की गई यूपी बीएड जेईई परीक्षा अलीगढ़ की वंदना सिंह ने टॉप की।

अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने किया प्रदेश में टॉप

इस साल बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणामों में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। इस साल टॉप 10 की सूची में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है। इस साल पहला स्थान अलीगढ़ की वंदना सिंह (विज्ञान वर्ग) ने, दूसरा स्थान अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी (विज्ञान वर्ग) और तीसरे स्थान पर जौनपुर की मिश्रा खुशी अजय (विज्ञान वर्ग) ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यूपी बीएड टॉपर्स लिस्ट

रैंक (Rank)मार्क्स (Marks)उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)कैटेगरी (Category)स्ट्रीम (Stream)
1359.329Vandana SinghOBCविज्ञान
2352.661Nitin Pachauriसामान्यविज्ञान
3349.327Mishra Khushi Ajayसामान्यविज्ञान
4341.994Priya PatelOBCविज्ञान
5340.681Pragati Tiwariसामान्यविज्ञान
6338.65AbubakarOBCकला
7337.326Suchit Pandeyसामान्यकला
8334.86Sanjana YadavOBCकला
9333.327Antriksh Sharmaसामान्यकला
10331.993Sneha Saxenaसामान्यकला

95 प्रतिशत छात्रों ने दी परीक्षा

इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। विश्वविद्यालय ने 31 मई 2026 को प्रदेश के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी, जिसके लिए 4,44,958 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था और 95 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article