एजुकेशन

यूजीसी-नेट की आंसर की इसी सप्ताह होगा जारी, आपत्ती दर्ज करने का मिलेगा मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर की) इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Image

UGC NET Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर की) इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक इसके साथ ही संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एआईईईए-पीजी और एआईसीई-पीएचडी 2026 परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की यानी उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। एजेंसी ने सोमवार को जारी सार्वजनिक की गई एक सूचना में बताया कि उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र और उत्तरों के आधार पर उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे।

यदि किसी प्रश्न या उसके निर्धारित उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आपत्ति दर्ज करा सकेगा। इसके लिए छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी उत्तर कुंजी जारी किए जाने के साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया और विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।

आपत्ति करने का मिलेगा मौका

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि कहीं भी किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो ऐसी स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर को लेकर चुनौती प्रस्तुत करें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर कुंजी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां मौजूद आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी नवीनतम सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। यूजीसी-नेट के माध्यम से अभ्यर्थियों की सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, परीक्षा के लिए पात्रता और अन्य नियम संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि अस्थायी उत्तर कुंजी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी उत्तर कुंजी जारी करने की कोई निश्चित तारीख और आपत्ति की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।(IANS इपनुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article