एजुकेशन

UP Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें तुरंत आवेदन

UP Bus Conductor Recruitment 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बस कंडक्ट के 64 पदों पर आज यानी 15 अगस्त को आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UP Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी बस कंडक्टर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

UP Bus Conductor Recruitment 2026 Last Date: यूपी परिवहन विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Bus Conductor Recruitment 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बस कंडक्ट के पदों पर आज यानी 15 अगस्त को आवेदन की आखिरी (UP Bus Conductor Recruitment) तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और मिर्जापुर जिलों में कुल 64 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 15 अगस्त 2026 को आखिरी तारीख है। यहां आप यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UP Bus Conductor Qualification, Age Limit: यूपी परिवहन विभाग कंडक्टर के लिए क्वालिफिकेशन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के लिए कंडक्टर के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आु 40 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

UP Bus Conductor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Jobseeker Signup लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UP Bus Conductor Salary: हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी

ध्यान रहे यहां बस कंडक्टर का चयन संविदा के आदार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 13172 रुपये सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

UP Bus Conductor Selection Process: यूपीएसआरटीसी कंडक्टर सेलेक्शन प्रोसेस

खास बात यह है कि यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article