एजुकेशन

Pune Income Tax विभाग में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, स्पोर्ट्स कोटे के तहत फिल होगी वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

Pune Income Tax में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 85 पदों की भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, एमटीए और कर सहायक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

Pune Income Tax Bharti 2026 (Photo - AI)

Pune Income Tax Recruitment 2026: पुणे के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पद समेत विभिन्न पदों 85 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर मुख्य तौर पर भर्ती खेल कोटा के तहत पूरी की जाएगी। यह उन खिलाड़ियों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है, जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें इन पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी करने का अवसर मिलेगा। आइए अब जानते हैं कि आयकर आयुक्त कार्यालय में भर्ती कितने पदों के लिए निकाली गई है, पदों का विवरण क्या-क्या है और इसके लिए एलिजिबिलिटी क्या है? आइए जानते हैं विस्तार में -

कब से शुरू होंगे भर्ती के लिए आवेदन

Pune Income Tax 10 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 यानी आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 1 महीने का समय दिया गया है। यानी भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

गतिविधि का शेड्यूलडेट
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख10 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख15 सितंबर 2026

किन पदों के लिए निकली भर्ती

स्टेनोग्राफर ग्रेड-II6
टैक्स असिस्टेंट40
बहु-कार्यकारी कर्मचारी (एमटीएस)30
कुल85

इन 17 खेलों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

खेलों के नामकुल खिलाड़ीपुरुषमहिला
एथलेटिक्स201010
बैडमिंटन211
बास्केटबॉल505
बॉक्सिंग211
ब्रिज422
कैरम211
शतरंज211
क्रिकेट660
हॉकी550
कबड्डी660
पैरा-स्पोर्ट्स532
तैराकी211
टेबल टेनिस422
टेनिस211
वॉलीबॉल1266
कुश्ती422
योगासन211

क्या है एलिजिबिलिटी

स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। कर सहायक के पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, जबकि एमटीएस पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का किस भी खेल में नेशनल, इंटरनेशनल, स्कूल लेवल पर नेशनल गेम्स या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी आदि में हिस्सा लिया हो या कोई स्थान प्राप्त करना अनिवार्य है।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु में 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी अनिवार्य है। बता दें कि एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल भारतीय उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

क्या है भर्ती का आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का शुल्क 200 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करेंगे और इसके अंत में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करके उसमें मांगी गई सारी जानकारी को दर्ज करना है और आवश्यक सारे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी लगानी है। साथ ही ऑनलाइन फीस पेमेंट की स्लिप भी लगानी है। बता दें कि बिना फीस स्लिप के प्राप्त आवेदन को अधूरा माना जाएगा और स्वीकारा नहीं जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। भर्ती और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article