UGC NET Exam Date 2026 Announced: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के 83 विषयों की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित होंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UGC NET Exam City Slip 2026: कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप
वहीं एग्जाम सिटी स्लिप की बात करें तो एनटीए ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग आठ से दस दिन पहले जारी की जाएगी। इसलिए, 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार 12 से 14 जून के बीच अपने शहर आवंटन की जानकारी प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, दिशा-निर्देशों और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in का अवलोकन करते रहें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UGC NET Exam Date, Schedule: यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल
- सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UGC NET Exam Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें। - एग्जाम शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UGC NET Exam Schedule: यहां मिलेगी आप सभी जानकारी
किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा क्यों होती है
यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा का आयोजन देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता तय करने तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में योग्य प्रतिभाओं की पहचान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
