UGC Net Phase 2 Asnwer Key, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। यूजीसी के अध्यक्ष एम.जमदीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, जल्द ही नेट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं आंसर की जारी होने के बाद, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि आंसर की व रिजल्ट की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की गई थी। बता दें यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Answer Key 2022, ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर
UGC NET Phase 2 Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या इसकी छायाप्रति निकाल लें।
असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पात्र
यूजीसी नेट की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। वहीं अभ्यर्थी नेट की परीक्षा के बाद पीएचडी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यह देश की सबसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यूजीसी नेट के संभावित कटऑफ की बात करें तो, अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 40% मार्क्स निर्धारित किया जाएगा, वहीं ओबीसी (OBC) के लिए 35% और एससी एसटी वर्ग (SC/ST) के लिए 30% प्रतिशत के आसपास निर्धारित किया जाएगा।
