एजुकेशन

CBSE: 2023 में इस दिन से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, मैथ्स की तैयारी के लिए मिलेंगे इतने दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:03 AM IST

CBSE Board Exam Date 2023: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी या 15 जनवरी से शुरू होंगी, जबकि बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पुराने पेपर पैटर्न व मार्किंग स्कीम पर आधारिक होगी। हालांकि इस बार भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

Image

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं।
  • नवंबर के अंत तक या 1 दिसंबर को जारी की जाएगी डेटशीट।
  • प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड।

CBSE Board Exam Date 2023: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी 2023 से कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी या 15 जनवरी से शुरू होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। हालांकि सीबीएसई ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड, परीक्षा से 75 या 90 दिन पहले डेट शीट (CBSE Board Date Sheet 2023 class 10) जारी कर देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत तक या फिर 1 दिसंबर को कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने की उम्मीद है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, इस बार परीक्षाएं अप्रैल के अंत तक समाप्त हो जाएंगी। कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण पिछले दो साल से परीक्षाएं प्रभावित हुई थी, लेकिन इस बार परीक्षा में देरी नहीं की जाएगी। साथ ही परीक्षा की समाप्ति के बाद रिजल्ट भी (CBSE Board Date Sheet 2023 Class 12) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। क्योंकि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, प्रवेश परीक्षा की तारीखों से लेकर माध्यमिक विद्यालय और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश व शैक्षणिक कार्यक्रम को निर्धिारित करता है।

CBSE Board Exam Pattern 2023, सामान्य प्रारूप में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दो साल के अंतराल के बाद पहले की तरह आयोजित की जाएंगी। बता दें साल 2020 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति किया गया था। वहीं 2021-2022 शैक्षणिक सत्र को बोर्ड ने दो भागों में विभाजित कर दिया था। लगभग दो साल के अंतराल के बाद परीक्षाएं सामान्य प्रारूप में आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई नवंबर के अंत तक या फिर 1 दिसंबर को प्री बोर्ड व बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर देगा। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Board Exam Date Sheet 2023, ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Board Exam 2023 Date Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  3. परीक्षा के लिए डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE Sample Paper 2022-2023, जारी हुआ शैक्षणिक सत्र 2023 सैंपल पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। बोर्ड ने 16 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर उपलब्ध करवा दिया था। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Marking Scheme 2023, देखें मार्किंग और सिलेबस

सीबीएसई बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के मार्किंग स्कीम की बात करें तो, इस बार कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म के बजाए एक टर्म में आयोजित की जाएंगी। वहीं परीक्षाएं पुराने पेपर पैटर्न व मार्किंग स्कीम पर आधारित होंगी। बता दें कोरोना वायरस के चलते बोर्ड ने पिछले साल बोर्ड परीक्षा को दो सेशन में बांट दिया था व छात्रों को काफी राहत दी गई थी। लेकिन इस बार परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की जाएगी। हालांकि इस बार भी सीबीएसई ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।

यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आते हैं तो, छात्रों को निराश होने के जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। लेकिन दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। मार्किंग स्कीम व सिलेबस देखने के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article