एजुकेशन

Bihar Deled Result 2022: आज इस समय जारी होंगे बिहार डीएलएड के परिणाम, सीएम नीतिश कुमार ने लगाई मुहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 12:08 PM IST

Bihar Deled Result 2022, bihardeled.com: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 7 अक्टूबर 2022 को शाम तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार बिहार डीएलएड एंट्रेंस टेस्ट 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

Image

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  1. 14 से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी बिहार डीएलएड की परीक्षाएं।
  2. 23 सितंबर को जारी की गई थी प्रोविजनल आंसर की।
  3. परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी डीएलएड कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला।

Bihar Deled Result 2022: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 7 अक्टूबर 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (DELED) का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बीएसईबी ने 23 सितंबर 2022 को डीएलएड की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 25 सितंबर तक का समय दिया गया था। परीक्षा समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली गई है, आज रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बीएसईबी डीएलएड 2022 परीक्षाएं 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस परीक्षा को क्वलीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार के सरकारी व गैर सरकार डीएलएड कॉलेजों में दाखिल ले सकेंगे। बता दें इस परीक्षा के तहत राज्य के 54 सरकारी व 252 गैर सरकारी सहित कुल 306 कॉलेजों में डीएलड दो वर्षीय कोर्स के लिए एडमिशन दिया जाएगा।

डीएलएड करने के बाद अभ्यर्थी राज्य के सरकार स्कूलो में कक्षा 1 से 5वीं यानी प्राइमरी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन टीचिंग संस्थानों व प्राइवेट स्कूल में भी शिक्षक के लिए पात्र माने जाते हैं। डीएलएड का रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Deled Result 2022, ऐसे करें चेक

  1. Bihar DELED की आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar Deled Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर, स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी परीक्षा

बिहार डीएलएड परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। यहां सामान्य हिंदी से 90 अंकों के 30 प्रश्न पूछे गए थे, वहीं अंग्रेजी से 75 अंकों के 25 प्रश्न और साइंस व सोशल साइंस से 60-60 मार्क्स के कुल 20-20 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में कुल 450 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे गए थे। यहां प्रत्येक प्रश्न 3 मार्क्स का था। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के डीएलएड कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।

Bihar Deled cut off 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ लिस्ट

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो, अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करने के लिए 280 मार्क्स चाहिए होंगे। पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 265 मार्क्स, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 250 मार्क्स, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 201 से 220 मार्क्स। जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 190 से 200 मार्क्स लाना होगा। हालांकि इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article