एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी ने किया ​ट्वीट, बताया दूर हुई टेक्निकल दिक्कतें अब देख सकेंगे आंसर की व ऑब्जेक्शन लिंक

UGC NET Answer Key 2023 Pdf Download: यूजीसी ने एक ​ट्वीट कर बताया कि टेक्निकल दिक्कतें दूर हो गई हैं, और अब उम्मीदवार आसानी से आंसर की व ऑब्जेक्शन लिंक देख सकते हैं। उम्मीदवार यहां से चेक करें नया ट्वीट

Image

यूजीसी नेट दिसंबर आंसर की 2023

UGC NET Answer Key 2023 Pdf Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2023 सत्र के लिए यूजीसी नेट आंसर की जारी कर दी है। हालांकि, जब उम्मीदवारों ने आंसर देखने या डाउनलोड करने का प्रयास किया, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर कथित तौर पर एक पॉप अप के रूप में 'errors' देखने को मिला।

इस बीच, एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुबह 7:54 बजे एक ट्वीट में कहा कि UGC NET Provisional Answer Key Dec 2023 देखने और चुनौतियां उठाने के लिए लिंक अब सक्रिय हैं। पोस्ट में कहा गया है, "Display of Provisional Answer Key(s) and Question Paper with Recorded Responses for inviting Challenges to the Provisional Answer Key(s) of UGC - NET December 2023, is live now.।"

UGC NET Answer Key 2023 How to Download

UGC NET December Answer Key 2023 देखने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलों करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर, "Public Notice Answer Key Challenge UGC - NET December 2023" नाम के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी। पीडीएफ में दी गई जानकारी को देखें।

चरण 4: अब, होमपेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें, अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

चरण 5: UGC NET December Answer Key 2023 Download करें।

अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी निराशा व्यक्त की। एक उम्मीदवार ने मुद्दे को तुरंत हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि उत्तरों को चुनौती देने की अंतिम तिथि 5 जनवरी है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article