एजुकेशन

Bihar Police Bharti : बिहार पुलिस भर्ती के लिए 16 लाख आवेदन, 4000 पदों पर आज होगा एग्जाम, जानें क्या हैं नियम

Bihar Police Sipahi Bharti 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज हो रही है। लाखों उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। इसके लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। आइये बात करते हैं परीक्षा के नियमों के बारे में...

Image

Bihar Police bharti 2026

Bihar Police Constable Bharti 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आज यानी 17 जून को परीक्षा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस एग्जाम के लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं। परीक्षा में सिक्योरिटी का खास ध्यान रखते हुए कई नए नियम लागू किए गए हैं। यहां तक कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना पेन तक ले जाने की परमिशन नहीं है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कई चरणों में हो रही है। CSBC की तरफ से इस भर्ती परीक्षा के जरिये बिहार पुलिस में कांस्टेबल के साथ-साथ कई अन्य पदों पर भी नियुक्ति होनी है। इस परीक्षा में कुल 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वेकेंसी की बात करें तो ये 4210 पदों पर है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली थी। ऐसे में प्रशासन की तरफ से दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। सीएसबीसी ने इस परीक्षा को अच्छी तरह से करवाने के लिए कई तरह की गाइडलाइन्स भी बनाई हैं।

  • उम्मीदवार एग्जाम हॉल में पेन नहीं ले जा सकेंगे।
  • आंसर शीट भरने के लिए पेन परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा।
  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले से लेकर परीक्षा खत्म होने तक परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र के अधिकारी फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।

कब से कब तक होगी परीक्षा ?

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी। पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा वहीं दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे तय किया गया है।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article