एजुकेशन

Fashion Designing में बनाना है करियर, इन टॉप सरकारी कॉलेज में लें एडमिशन, देखें लिस्ट

Top College for Fashion Designing: समय के साथ फैशन डिजाइनिंग कोर्स की बढ़ती मांग से 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए छात्र कॉलेज की तलाश में है। आइए आपको टॉप कॉलेज के बारे में बताएं।

Image

Fashion Designing

Top College for Fashion Designing: बीते कुछ सालों से 12वीं के बाद छात्र प्रोफेशनल कोर्स की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। एक अच्छे करियर और कम उम्र में पैसे कमाने की चाह छात्रों को स्किल डेवलपमेंट कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स की तरफ पुश कर रही है। अब शिक्षा हिंदी, इंग्लिश, साइंस तक ही सीमित नहीं है। बल्कि छात्र अपने पसंदीदा विषय और फैशन को चुनते हुए कोर्स का चयन कर रहे हैं। बीते कुछ सालों से फैशन का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और छात्रों में फैशन डिजाइनिंग कोर्स की लोकप्रियता भी।

लाखों छात्रों ऐसे हैं जो फैशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते हैं कि वह कहां से फैशन डिजाइनिंग कोर्स करें ताकि उनके करियर को अच्छी दिशा मिल सके। फैशन डिजाइनिंग कोर्स पढ़ने की इच्छा ही काफी नहीं है, छात्रों को यह भी पता होना चाहिए है कि देश में इस कोर्स के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं। डिग्री करें कि डिप्लोमा या सर्टिफिकेट, इसमें से क्या करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन क्या है। आइए जानते हैं -

फैशन डिजाइनिंग में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट

बता दें कि फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing) में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स के साथ डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। लेकिन अगर आप सही मायने में फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो डिग्री और डिप्लोमा कोर्स आपके लिए बेस्ट है। सर्टिफिकेट कोर्स एक हॉबी के तौर पर या स्किल डेवलपमेंट के तौर पर बेहतर है।

डिप्लोमा और डिग्री

फैशन डिजाइनिंग में डिग्री 3 से 4 साल का कोर्स है, जबकि डिप्लोमा 1 से 2 साल का कोर्स है, जिसमें छात्र प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

फैशन डिजाइनिंग के लिए NIFT College

क्रमांकएनआईएफटी (NIFT) परिसर का नामशहर/स्थान
1राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानदिल्ली
2राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थाननवी मुंबई
3राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानबैंगलोर
4नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजीहैदराबाद
5राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानगांधीनगर
6राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानचेन्नई
7राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानकोलकाता
8राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानभुवनेश्वर
9राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानरायबरेली
10राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानकांगड़ा

फैशन डिजाइनिंग के लिए 10 सरकारी कॉलेज (Fashion Designing College in India)

क्रमांकसंस्थान का नामस्थान
1इलाहाबाद विश्वविद्यालयप्रयागराज (इलाहाबाद)
2डीएवीवी - देवी अहिल्या विश्वविद्यालयइंदौर
3बैंगलोर विश्वविद्यालयबैंगलोर
4अलगप्पा विश्वविद्यालयकराइकुडी
5एमएसयू बड़ौदा - महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटीवडोदरा
6डीबीआरएयू आगरा - डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालयआगरा
7एनआईएफटी (NIFT) दिल्ली - राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानदिल्ली
8डीडीयू गोरखपुर - दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालयगोरखपुर
9पीएयू लुधियाना - पंजाब कृषि विश्वविद्यालयलुधियाना
10कुनैनीताल - कुमाऊँ विश्वविद्यालयनैनीताल

ऊपर दिए कॉलेजों में छात्र 12वीं के बाद प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सलाह है कि अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article