एजुकेशन

पॉलिटिकल साइंस के लिए DU के 5 टॉप कॉलेज, यहां एडमिशन लेना हर छात्र का सपना

12वीं के बाद डीयू से बीए पॉलिटिकल साइंस करने की इच्छा है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पॉलिटिकल साइंस के लिए 5 टॉप कॉलेज कौन से हैं?

Image

पॉलिटिकल साइंस के लिए DU के 5 टॉप कॉलेज

Top 5 DU Colleges for Political Science: कक्षा 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद जो छात्र कॉलेज में पढ़ने कि इच्छा रखते हैं उनके मन में सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय का नाम आता है। देश के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में शामिल DU में पढ़ने का सपना लेकर लाखों छात्र दिल्ली आते हैं। डीयू में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं, जिसमें विभिन्न विषयों में बीए (BA), बीएससी (BSc) और बीकॉम (BCom) की शिक्षा के साथ पोस्टग्रेजुएशन और डॉक्टोरल लेवल कोर्स पढ़ाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस विषय में आप प्रवेश लेना चाहते हैं उसमें डीयू के टॉप कॉलेज कौन से हैं। अगर आप भी पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीति विज्ञान में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 5 कॉलेज के बारे में जानना जरूरी है।

पॉलिटिकल साइंस के लिए DU के टॉप 5 कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस कोर्स है। लेकिन इसमें से कुछ ही कॉलेज हैं, जो पॉलिटिकल साइंस की शिक्षा के लिए बेस्ट माने जाते हैं। आइए आपको उनके बारे में बताएं -

हिंदू कॉलेज

NIRF रैंकिंग 2025 में देश के टॉप कॉलेज में हिंदू कॉलेज को पहला स्थान मिला। 1899 में स्थापित हुआ यह कॉलेज पॉलिटिकल साइंस कोर्स के लिए बेस्ट माना जाता है।

किरोड़ी मल कॉलेज

देश के टॉप कॉलेज में एनआईआरएफ रैंकिंग में 4 प्राप्त करने वाले किरोड़ी मल कॉलेज के बारे में सभी जानते हैं। यह डीयू के टॉप संस्थानों में से एक है। 1954 में स्थापित हुआ यह कॉलेज पॉलिटिकल साइंस कोर्स के लिए बेस्ट है।

मिरांडा हाउस

1948 में स्थापित हुआ मिरांडा हाउस महिला आवासीय कॉलेज है। NIRF Ranking में इसके दूसरा स्थान प्राप्त है। डीयू के टॉप कॉलेज में शामिल मिरांडा हाउस पॉलिटिकल साइंस कोर्स के लिए भी बेस्ट माना जाता है।

रामजस कॉलेज

देश के टॉप कॉलेज में NIRF रैंकिंग 28 प्राप्त करने वाले रामजस कॉलेज की स्थापना 1917 में हुई थी। यह डीयू के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है और पॉलिटिकल साइंस के लिए बेस्ट माना जाता है।

लेडी श्री राम कॉलेज

1956 में स्थापित हुआ लेडी श्री राम कॉलेज भी डीयू के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। NIRF Ranking की बात करें तो 2025 में इस संस्थान को 17वां स्थान मिला था। यह पॉलिटिकल साइंस के लिए डीयू का बेस्ट कॉलेज में से एक है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article