एजुकेशन

UP Police कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। देखें आधिकारिक नोटिस

Image

UP Police कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Police Constable PET Schedule 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में परीक्षा की तारीखों के साथ अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पद भरे जाएंगे। बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है।

1 से 7 अक्टूबर तक होगी PET

जारी नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। हालांकि मुरादाबाद, गाजियाबाद और मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए PET की तारीख 8 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

बोर्ड ने यह भी बताया है कि PET के लिए रिजर्व-डे की व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद, गाजियाबाद और मेरठ के लिए रिजर्व-डे 8 अक्टूबर 2026 रखा गया है, जबकि बाकी जिलों के लिए 7 अक्टूबर 2026 रिजर्व-डे निर्धारित है।

प्रवेश पत्र कब मिलेगा?

नोटिस के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र PET की निर्धारित तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही अभ्यर्थियों को PET में शामिल होना होगा।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। PET से जुड़ी जरूरी जानकारी और अन्य निर्देश वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article