कैसे हुई थी 'strait of hormuz' की उत्पत्ति, इस महासागर के गायब होने से मिला अस्तित्व

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) वैश्विक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं और करंट अफेयर्स के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जलमार्ग की उत्पत्ति कैसे हुई? वैज्ञानिकों के अनुसार, यह जलडमरूमध्य एक विशाल महासागर के गायब होने के बाद अस्तित्व में आया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Apr 28 2026, 15:18 IST
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग की उत्पत्ति कैसे हुई थी?Image Credit : Canva01 / 07

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग की उत्पत्ति कैसे हुई थी?

​जैसा की हमने आपको बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की उत्पत्ति लाखों साल पहले एक महासागर के कारण हुई थी, जो बहुत पहले ही गायब हो चुका है। आइए आज गायब हुए उस महासागर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से जानें -​

कौन-सा महासागर हुआ था गायब?Image Credit : Canva02 / 07

कौन-सा महासागर हुआ था गायब?

​आज जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हम जानते हैं उसकी उत्पत्ति कि वजह एक महासागर है। जी हां, लाखों वर्षों पहले एक महासागर के कारण आज लोगों की जुंबा पर छाए हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की उत्पत्ति हुई थी। इस महासागर का नाम है 'टेथिस सागर'। आइए आपको इसके विनाश के बारे में बताएं।​

कहां हुआ करता था टेथिस सागर?Image Credit : Canva03 / 07

कहां हुआ करता था टेथिस सागर?

​आज से करीब लाखों साल पहले पृथ्वी पर बड़े-बड़े भू-भाग हुआ करते थे। उत्तर दिशा में लॉरेशिया और दक्षिण दिशा में गोंडवाना स्थित था और इन दोनों भू-भाग के बीच स्थित था टेथिस सागर।​

कैसे हुआ टेथिस सागर का विनाश?​Image Credit : Canva04 / 07

कैसे हुआ टेथिस सागर का विनाश?​

​बता दें कि टेथिस सागर के विनाश के पीछे टेक्टोनिक प्लेट का हिलना और यूरेशियन प्लेट की टक्कर महत्वपूर्ण वजह है। जी हां, लाखों वर्ष पहले टेक्टोनिक प्लेट हिलने लगी थी, जिसके कारण अरब की ओर स्थित प्लेट उत्तर की दिशा में खिसकी और यूरेशियन प्लेट से टकरा गई। इन प्लेटों के आपस में टकराने के कारण टेथिस सागर धीरे-धीरे गायब होने लगा और एक समय पर पूरी तरह से खत्म हो गया।​

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  Image Credit : Canva05 / 07

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

​जब प्लेटों की टक्कर से यह महासागर गायब हुआ था, तभी ईरान के जाग्रोस पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति हुई थी। इसके साथ ही प्लेटों की टक्कर ने समुद्र के रास्ते को संकुचित कर दिया और एक संकरा जलमार्ग बना। इस जलमार्ग को ही हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नाम से जानते हैं।​

टेथिस सागर बनना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की उत्पत्ति की वजहImage Credit : Canva06 / 07

टेथिस सागर बनना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की उत्पत्ति की वजह

​जैसे-जैसे अरब प्लेट उत्तर की ओर खिसकती गई, धीरे-धीरे टेथिस सागर का पश्चिमी भाग गायब होता गया और इसी के परिणामस्वरूप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का निर्माण हुआ।​

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का महत्व​Image Credit : Canva07 / 07

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का महत्व​

​स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह इस मार्ग से वैश्विक तेल की आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। यही कारण है आज दुनिया में यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!