Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी पाने का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बैंक ने Wealth Executive और Credit Analyst समेत 1100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब 1 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाने की जरूरत है।वहीं, आवेदन का प्रिंट निकालने की सुविधा 16 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
Bank of Baroda Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अन्य शर्तों को पढ़ने के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Bank of Baroda Recruitment 2026: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
आवेदन करने के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर SO Recruitment लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bank of Baroda Recruitment 2026: कितना है आवेदन शुल्क?
जनरल, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं SC, ST, PwBD, ESM और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, चाहे ऑनलाइन टेस्ट हो या नहीं और उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाए या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: BOB लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, 2482 पदों पर होगी भर्ती
