देश

'योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें', चिंतन शिविर में PM मोदी का मंत्रियों को बड़ा संदेश!

Chintan Shivir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंतन शिविर में अपने सहयोगी मंत्रियों से 40-45 प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Chintan Shivir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंतन शिविर में अपने सहयोगी मंत्रियों से 40-45 प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे 40-45 प्रमुख सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे।

मुद्दों का गहराई से करें अध्ययन

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद के दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ के दौरान यह निर्देश दिया। चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि मंत्री मीडिया से बात करने या जनता के साथ संवाद करने से पहले मुद्दों और समस्याओं का गहराई से अध्ययन करें।

पीएम मोदी ने मंत्रियों को संबंधित विषयों की बेहतर समझत विकसित करने की नसीहत दी और तथ्यों तथा सरकार के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से सामने रखा। मंत्रियों से यह भी कहा गया कि वे चिंतन शिविर के दौरान दूसरे ग्रुप से मिली सीख, अपने द्वारा साझा किए गए विचारों और अनुभवों के बारे में भी जानकारी दें। चिंतन शिविर में इस बात पर जोर रहा कि चिंतन शिविर में हुई चर्चाओं को शासन व्यवस्था में सुधार और जनता की भागीदारी बढ़ाने के रूप में लागू किया जाए।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article