NTA UGC NET June 2026 Exam E-Certificate Released: UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सेशन के लिए आयोजित UGC NET परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से ई-सर्टिफिकेट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद संबंधित एग्जाम सेशन चुनकर लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर सर्टिफिकेट दिखाई देने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
UGC NET June 2026 Exam Date
UGC NET जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मई 2026 थी। इसके बाद 26 से 28 मई तक आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया। मुख्य परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 जून और एडमिट कार्ड 17 जून 2026 को उपलब्ध कराए गए थे।
UGC NET June 2026 Date
इसके बाद 16 अगस्त 2026 को परीक्षा की आंसर की जारी की गई और सभी 84 विषयों की फाइनल आंसर की 28 अगस्त 2026 को जारी हुई। 84 विषयों का रिजल्ट 29 अगस्त को घोषित किया गया। कुछ विषयों के लिए 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई। इस री-एग्जाम की आंसर की 10 सितंबर को और रिजल्ट 18 सितंबर 2026 को जारी किए गए। अब आज 24 सितंबर को ई-सर्टिफिकेट जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UGC NET June 2026 Exam E-Certificate Steps to Download
- उम्मीदवार सबसे पहले NTA के ई-सर्टिफिकेट पोर्टल यानी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'Candidate Activity' के नीचे देखें और
- 'Issuance of e-Certificates for UGC-NET June 2026 Examination' पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडेंशियल डालकर ई-सर्टिफिकेट देख सकते हैं।
यह रहा डायरेक्ट लिंक - NTA UGC NET June 2026 Exam E-Certificate Download Link
यदि आप नोटिस देखना चाहते हैं तो होमपेज पर
- News & Events के नीचे देखें और
- 'Public Notice regarding Issuance of e-Certificates for UGC-NET June 2026 Examination' पर क्लिक करें।
यह रहा डायरेक्ट लिंक - NTA UGC NET June 2026 Exam E-Certificate Notice
अगर आप भी अगली बार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपको संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री पास करनी होगी।
