एजुकेशन

Jharkhand NEET MDS 2026: राउंड 2 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड NEET MDS काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 की फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

Jharkhand NEET MDS 2026: राउंड 2 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Jharkhand NEET MDS 2026: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड NEET MDS Counselling 2026 के राउंड 2 की फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज की थी, वे अब अपनी फाइनल स्टेट रैंक और पात्रता की स्थिति देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है।

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने कॉलेज और स्पेशलाइजेशन के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले JCECEB की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए "Download" टैब पर क्लिक करें।

3. अब "Final State Merit List of NEET MDS - 2026 (Round 2)" लिंक को खोजकर खोलें।

4. मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. PDF में अपना NEET MDS रोल नंबर या एप्लीकेशन आईडी खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

6. अपनी स्टेट मेरिट रैंक, कैटेगरी रैंक और पर्सेंटाइल की जानकारी चेक करें।

Jharkhand NEET MDS Round 2 Imp Date

दूसरे राउंड की काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें इस तरह हैं:

प्रक्रियातारीख
फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी24 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग24 से 26 सितंबर 2026
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर27 सितंबर 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज एडमिशन27 से 30 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटjceceb.jharkhand.gov.in

26 सितंबर तक भर सकेंगे चॉइस

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 24 से 26 सितंबर 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं। चॉइस भरने के बाद उसे तय समय के अंदर लॉक करना जरूरी होगा।

इसके बाद 27 सितंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 27 से 30 सितंबर के बीच जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

एडमिशन के समय इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को अपने जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे। इनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, NEET MDS स्कोरकार्ड, झारखंड का डोमिसाइल प्रमाणपत्र और लागू होने पर कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे चॉइस फिलिंग और एडमिशन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article