NEET UG 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी डेट्स के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी। ऐसे में छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अपने घरों के पास के टॉप संस्थानों की तलाश में हैं, जहां गुणवत्ता पढ़ाई किफायती दरों में पूरी हो सके। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक है तो पुणे और ठाणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज चेक कर सकते हैं।
बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी संख्या (Clinical Exposure) के कारण यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मांग नीट यूजी के अभ्यर्थियों के बीच काफी बनी हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Medical College) में न केवल पढ़ाई का स्तर अच्छा होता है, बल्कि निजी कॉलेजों की तुलना में फीस भी काफी कम होती है। यदि आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और बेस्ट कॉलेज की तलाश में हैं, तो पुणे और ठाणे के ये शीर्ष 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026: परीक्षा पैटर्न से लेकर सेंटर आवंटन तक नीट पीजी परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम
पुणे और ठाणे के बेस्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज
| सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे | पुणे, महाराष्ट्र | सरकारी | 150 सीटें |
| बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (बीजेएमसी), पुणे | पुणे, महाराष्ट्र | सरकारी | 250 सीटें |
| अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, | पुणे, महाराष्ट्र | सरकारी | 100 सीटें |
| राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज (RGMC) | ठाणे, महाराष्ट्र | सरकारी | लगभग 100 से 120 सीटें |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज | ठाणे, महाराष्ट्र | सरकारी | 100 |
इन कॉलेजों को क्यों चुनें?
प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस बेहद कम और किफायती होती है। इन कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज आते हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक बीमारियों और इलाज का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। यह अपने अनुभवी फैकल्टी के लिए भी जाने जाते हैं। इसका अर्थ है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में देश के वरिष्ठ और अनुभवी डॉक्टर बतौर प्रोफेसर पढ़ाते हैं। यदि आप नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो काउंसलिंग के समय अपनी ऑल इंडिया और स्टेट कोटा चॉइस फिलिंग में इन कॉलेजों को प्राथमिकता दे सकते हैं।
