एजुकेशन

Supreme Court JCA Result 2024: सुप्रीम कोर्ट भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Supreme Court JCA Result 2024 Declared: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 पदों पर भर्तियां होनी थी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो Supreme Court Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- main.sci.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

सुप्रीम कोर्ट भर्ती का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

Supreme Court JCA Result 2024 Declared: सर्वोच्च न्यायालय में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स Supreme Court Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- main.sci.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 80 पदों के लिए निकली इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद 393 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट में Junior Court Attendant भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Supreme Court JCA Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SCI Junior Court Attendant (Cooking Knowing) Recruitment 2024 Download के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Supreme Court Junior Court Attendant Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इन शहरों में हुई थी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में निकली इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी होगी। इस भर्ती के लिए परीक्षाएं अहमदाबाद, अंबाला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, एर्नाकुलम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और विशाखापत्तनम में हुई थी।

इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 393 कैंडिडेट्स ने 72 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स में जिनका चयन हुआ है उनके नाम और रोल नंबर रिजल्ट की पीडीएफ में है। इन्हें चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रखना जरूरी है। इंटरव्यू राउंड में इसकी जरूरत होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article