एजुकेशन

Summer Vacation Noida: गर्मी के चलते नोएडा में 8वीं तक के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया ऑर्डर

Summer Vacation Noida: अत्यधिक लू और गर्मी के कारण जनपद के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 20 मई 2024 से अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने इस बाबत ऑर्डर जारी कर दिया है।

Image

Summer Holiday in Noida

Summer Vacation Noida: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश में लू चली। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी लू का प्रकोप रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.7 डिग्री पर पहुंच गया। यही वजह है कि अत्यधिक लू और गर्मी के कारण जनपद के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 20 मई 2024 से अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने इस बाबत ऑर्डर जारी कर दिया है।

Noida School Summer Holiday

जिलाधिकरी के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि अत्यधिक लू और गर्मी के कारण जनपद के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 20 मई 2024 से अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। इस आदेश का पालन जिले के समस्त बोर्ड यानी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के स्कूलों को करना होगा।

School Summer Holiday in Noida

School Summer Holiday in Noida

बुलंदशहर में भी अवकाश

गौतमबुद्धनगर से सटे बुलंदशहर जनपद में भी लू और भीषण गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लू और गर्मी को लेकर डीआईओएस ने 20 मई का अवकाश घोषित किया है। बुलंदशहर में 44 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच चुका है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article