एजुकेशन

Summer Vacation 2024: लखनऊ यूनिवर्सिटी में समर वेकेशन की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगी क्लासेस

Lucknow University Announced Summer Holiday: अत्यधिक लू और गर्मी के कारण अधिकतर जिलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है, वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी गर्मी की छुट्टियों की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Image

Lucknow University Announced Summer Holiday

Lucknow University Announced Summer Holiday: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके चलते बाहर आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। 18 से 20 मई के बीच लू चलने की शुरुआत हो गई है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। यही हाल लखनऊ के आसपास सभी जिलों का है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अत्यधिक लू और गर्मी के कारण एहतियातन अधिकतर जिलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है, वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी गर्मी की छुट्टियों की तारीख का ऐलान कर दिया है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी बाकायदा आदेश जारी किया है। इसके तहत लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस और सहयुक्त समस्त महाविद्यालयों में भी अवकाश की तारीख घोषित की गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है जोकि 3 जून से 14 जुलाई तक रहेगा। अहम सवाल ये है कि 3 जून तक छात्र कैंपस कैसे जाएंगे। सुबह 7 बजे से सूरज अपनी तपिश दिखाना शुरू कर देता है और दोपहर 11 बजे तक धूप इतनी तेज हो जाती है कि त्वचा जलने लगती है।

LU Admission 2024: लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिशन

एलयू में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन जारी हैं। एलयू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। परास्नातक (PG Courses) और परास्नातक प्रोफेशनल कार्यक्रम (PG Vocational Courses) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जून तक किए जा सकते हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों, एलएलएम और एलएलबी के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है- सामान्य, ओबीसी- 1000 और एसएसी- एसटी- 500 रुपये।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article