SSC Stenographer Final Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने फर्स्ट राउंड टेंटेटिव अलॉटमेंट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवारों को पोस्टिंग मेरिट और एप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई विभागीय प्राथमिकता के आधार पर दी गई है। उम्मीदवारों को पोस्टिंग मेरिट और एप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई विभागीय प्राथमिकता के आधार पर दी गई है। SSC के मुताबिक फाइनल अलॉटमेंट में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हुए जिन्होंने 5 से 8 मई 2026 के बीच ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरकर विभागों की चॉइस सबमिट की थी।
कितने पदों पर हुआ चयन
ग्रेड ‘C’ में 232 वैकेंसी के लिए 228 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। ST कैटेगरी में योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 4 सीटें खाली रह गई हैं। ग्रेड ‘D’ में सभी 1,483 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हो गया है। आयोग ने बताया कि आरक्षित वर्ग के कई अभ्यर्थी अनारक्षित कटऑफ पर भी क्वालिफाई कर गए हैं।
स्किल टेस्ट में कितने पहुंचे
- ग्रेड ‘C’ के स्किल टेस्ट के लिए 8,624 उम्मीदवार पात्र थे, जिसमें 4,907 ने हिस्सा लिया।
- ग्रेड ‘D’ के लिए 22,456 अभ्यर्थी एलिजिबल थे, इनमें से 12,564 ने टेस्ट दिया।
- फाइनल अलॉटमेंट के लिए कुल 10,132 उम्मीदवारों की विभागीय प्राथमिकता पर विचार किया गया।

SSC
शुरू होगी स्लाइडिंग मैकेनिज्म प्रक्रिया
इस बार SSC ने खाली पदों का बेहतर इस्तेमाल और उम्मीदवारों को ऊपर की चॉइस दिलाने के लिए स्लाइडिंग मैकेनिज्म लागू किया है। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को 19 से 22 जून 2026 के बीच SSC पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सहूलियत से डेट, टाइम और लोकेशन चुननी होगी। इसके बाद 1 और 2 जुलाई 2026 को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में फिजिकली उपस्थित होना जरूरी है। तय तारीख पर न पहुंचने वाले उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन से बाहर कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग युग में लौटी सिविल इंजीनियरिंग की चमक, फिर से बना Btech का बादशाह
टाई होने पर क्या होगा
अगर दो या ज्यादा उम्मीदवारों के कुल अंक बराबर हों तो SSC ने ये नियम तय किए हैं:
- सबसे पहले इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन में ज्यादा नंबर वाले को प्राथमिकता।
- फिर जनरल अवेयरनेस में ज्यादा स्कोर।
- उसके बाद उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता।
अगर फिर भी बराबरी रहे तो नाम के अल्फाबेटिकल ऑर्डर से फैसला होगा। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और अलॉटमेंट डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, 21 जून की परीक्षा के लिए हाई लेवल की निगरानी
