एजुकेशन

UP Board Exam 2027: नाम और फोटो में गलती से मत होइए परेशान, 12 नवंबर तक सुधार के लिए आवेदन का है शानदार मौका

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र जिनके फॉर्म में गलती हो गई थी, उन्हें सुधार का एक मौका देते हुए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। छात्र 12 नवंबर तक फॉर्म में बदलाव करा सकते हैं।

Image

UP Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बेहद राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र भरते समय अक्सर छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि या फोटो में गलतियां हो जाती है। ऐसी गलतियों को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का चिंतित होना स्वाभाविक है, क्योंकि मार्कशीट पर गलत विवरण भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

इसी समस्या के समाधान के लिए यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए विशेष 'करेक्शन विंडो' सक्रिय की है। परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्र 12 नवंबर 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में आवश्यक संशोधन और सुधार करवा सकते है। आइए सबसे पहले जानते हैं फॉर्म में भरे किस विवरण में किया जा सकता है सुधार।

गलतियों सुधार क्यों है जरूरी?

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट छात्र के शैक्षणिक जीवन के सबसे प्राथमिक और प्रामाणिक दस्तावेज माने जाते हैं। ऐसे में इसमें गलती होने से छात्रों को आगे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

भविष्य की परेशानियों से बचाव यदि आपकी मार्कशीट पर आपके नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि या फोटो गलत छप जाती है, तो आगे चलकर कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे NEET, JEE, CUET) के फॉर्म भरने और पासपोर्ट या आधार कार्ड जैसी सरकारी आईडी बनवाने में गंभीर अड़चन आती हैं।

ससमय संशोधन परीक्षा आयोजित होने और परिणाम जारी होने से पहले ही डेटा में सुधार कर लेने से छात्र भविष्य में बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने और लंबी कागजी कार्यवाही से बच जाते हैं।

किन-किन विवरणों में किया जा सकता है सुधार?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर निम्नलिखित मुख्य जानकारियों में संशोधन किया जा सकता है -

छात्र का नामनाम की स्पेलिंग में हुई कोई भी गलती।
माता-पिता का नाममाता या पिता के नाम में हुई वर्तनी संबंधी अशुद्धि।
जन्म तिथि10वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन में दर्ज जन्म तिथि में त्रुटि।
छात्र की फोटो और हस्ताक्षरधुंधली, गलत या किसी अन्य की अपलोड हो गई फोटो और सिग्नेचर को री-अपलोड करना।
विषय और जेंडरचुने गए विषयों या लिंग कॉलम में हुई त्रुटि।

सुधार के लिए छात्रों और अभिभावकों को क्या करना होगा?

ध्यान रहे कि यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत छात्र सीधे पोर्टल पर लॉगिन करके बदलाव नहीं कर सकते। इसके लिए एक निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया है -

स्कूल से करें तुरंत संपर्क - अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड या चेक लिस्ट में दर्ज सभी विवरणों की गहराई से जांच करें। यदि कोई गलती मिलती है, तो बिना देरी किए अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य/कार्यालय से संपर्क करें।

संशोधन आवेदन सौंपा - गलती का सही ब्योरा और उसके समर्थन में सही दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पुराना टीसी या दाखिला रजिस्टर की कॉपी) स्कूल प्रशासन को सौंपें।

प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन अपडेट - स्कूल के प्रधानाचार्य अपनी आधिकारिक स्कूल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से यूपी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर लॉगिन करेंगे और 12 नवंबर 2026 की निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्र के विवरण को ऑनलाइन संशोधित करेंगे।

छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

छात्रों को बता दें कि 12 नवंबर 2026 (रात तक) करेक्शन विंडो बंद हो जाएगी। इसके बाद पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार की सुविधा बंद कर दी जाएगी और किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल से मिलने वाली डेटा चेक लिस्ट को अपने आधार कार्ड और कक्षा 9वीं/11वीं के मूल दाखिला रिकॉर्ड से खुद दो बार री-चेक करें। स्कूल द्वारा ऑनलाइन करेक्शन सबमिट किए जाने के बाद उसकी एक प्रिंट कंफर्मेशन रसीद या अपडेटेड चेक लिस्ट की कॉपी अपने पास भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित जरूर रख लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article