नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) अपनी भव्यता और बड़ी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में कई ऐसे कलाकार भी नजर आएंगे, जिन्हें अलग-अलग किरदारों में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। आइए, इस रिपोर्ट में जानते हैं कि फिल्म में कौन-सा कलाकार कौन-सी भूमिका निभा रहा है।
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस रूप को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह उनके करियर के सबसे खास किरदारों में से एक माना जा रहा है।
रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। लक्ष्मण का अपने भाई के प्रति समर्पण और साहस कहानी का अहम हिस्सा है। बीते दिन उनका लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए।
साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। अपने सहज अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी इस भूमिका में प्रेम, धैर्य और साहस की झलक पेश करेंगी।
फिल्म 'रामायण' में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं
लारा दत्ता राजा दशरथ की रानी कैकेयी का किरदार निभाएंगी। कहानी में कैकेयी का फैसला भगवान राम के वनवास का कारण बनता है।
शिबा चड्ढा मंथरा की भूमिका निभाएंगी। कैकेयी को प्रभावित करने वाली मंथरा कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आती है।
टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।
सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि अभी तक फिल्म से हनुमान जी का लुक सामने नहीं आया है। इसे देखने के लिए लोग बेताब हैं।
'केजीएफ' से देशभर में लोकप्रिय हुए यश फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं। उनका दमदार रूप फिल्म के सबसे चर्चित आकर्षणों में शामिल है।
काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी।