एजुकेशन

CAT 2026 Admit Card: कल जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, तीन शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

CAT 2026 Admit Card Release Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर 4 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में किया जाएगा।

Image

कैट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CAT 2026 Admit Card Date: एमबीए में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर 4 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले हॉल टिकट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। इस परीक्षा के जरिये आईआईएम समेत कुछ अन्य संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट यानी MBA प्रोग्राम में दाखिले के लिए किया जाता है।

परीक्षा का शिफ्ट के अनुसार समय इस प्रकार है:

शिफ्टपरीक्षा का समय
पहली शिफ्टसुबह 8:30 से 10:30 बजे
दूसरी शिफ्टदोपहर 12:30 से 2:30 बजे
तीसरी शिफ्टशाम 4:30 से 6:30 बजे

उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एडमिट कार्ड से ही मिलेगी।

CAT 2026 Hall Ticket कैसे करें डाउनलोड?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। वहां रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद डैशबोर्ड पर CAT 2026 Admit Card Link दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

हॉल टिकट में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और निर्धारित पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी होगा। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके उसका समाधान जरूर कराएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article