SSC result Delhi Police Driver Requirement 2025: दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट में शामिल होना होगा। इन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का मौका मिलता है। अब सभी की नजर अगले चरण की तारीखों और फाइनल चयन सूची पर टिकी हुई है।
कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपनी स्थिति जान सकते हैं।
कब आयोजित की गई थी परीक्षा
यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 29 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।
मेरिट लिस्ट में 8218 अभ्यर्थियों का चयन
रिजल्ट के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में कुल 8218 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है और उन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा पूर्व सैनिक श्रेणी (ESM) के भी सैकड़ों उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
