CBSE Class 12th Results 2026 Date LIVE: जारी होने वाला है सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट
CBSE Result 2026 Class 12 LIVE Updates cbse result 2026 class 12 kab jari hoga Check direct link cbse.gov.in, results.cbse.nic.in download marksheet, topper list via digilocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि CBSE 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
CBSE Class 12th Results 2026 Date LIVE: जारी होने वाला है सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट
CBSE 12th Result How to check: सीबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
हाल के दिनों में, 30 अप्रैल 2026 को CBSE कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ऑन-स्क्रीन मार्किंग की शुरुआत के साथ, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ़्ते में नतीजों की घोषणा की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने CBSE 12वीं के नतीजों की घोषणा को लेकर चल रही अटकलों को दूर किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल, कक्षा 12 के नतीजों के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, "नतीजे तभी घोषित किए जाएंगे, जब वे पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। तब तक लोगों को इंतजार करना चाहिए।"
CBSE 12th Result from Digilocker: डिजिलॉकर से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे देखें
स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
स्टेप 3- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
स्टेप 5- ‘Class 12 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
छात्र ध्यान दें कि डिजिटल मार्कशीट अनंतिम (provisional) होगी, उन्हें बाद में अपने स्कूल अधिकारियों से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।
