एजुकेशन

SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result Out: एमटीएस और हवलदार सीबीई एडिशनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, ऐसे करें चेक

SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result Out: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 के लिए आयोजित हुई सीबीई परीक्षा का अतिरिक्त रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Image

SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result Out(Photo - AI/Newsroom Verified)

SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025 के अंतर्गत हवलदार पद के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का एक अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आयोग ने 03 अगस्त 2026 को प्राथमिक परिणाम घोषित किया था, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए 8,071 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT-PB) के आदेश के बाद आयोग ने रोके गए अभ्यर्थियों के परिणामों पर पुनः विचार करते हुए नया आदेश और सूची जारी की है।

अतिरिक्त परिणाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां

विवरणमहत्वपूर्ण बिंदु
भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामSSC MTS (Non-Technical) Staff and Havildar (CBIC & CBN) Exam 2025
प्राथमिक परिणाम तिथि03 अगस्त 2026 (8071 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट)
अतिरिक्त शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार542 उम्मीदवार (शर्तों के साथ)
सीलबंद लिफाफे में परिणाम15 उम्मीदवार (पुलिस जांच लंबित)
आधिकारिक पोर्टलssc.gov.in

क्यों जारी किया गया अतिरिक्त परिणाम?

आयोग द्वारा 03 अगस्त 2026 को प्रकाशित परिणाम के दौरान, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अनुचित साधनों (Malpractices) के संदेह था। इस संदेह के कारण आयोग द्वारा 727 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया था। इसके बाद कुछ प्रभावित उम्मीदवारों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT-PB) के समक्ष अपनी बात रखी। माननीय ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए पार्शियल रिलीफ के निर्देशों का पालन करते हुए आयोग ने इन 727 उम्मीदवारों के परिणामों को प्रोग्रेस करने का फैसला लिया और आज यानी 7 अक्टूबर को उनके रिजल्ट की घोषणा की गई है।

542 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टिंग

इन 727 उम्मीदवारों में से 542 अभ्यर्थियों को हवलदार पद के PET/PST चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, अनुचित गतिविधियों के संदेह के कारण उनकी अभ्यर्थिता को फिलहाल 'Withheld' (रोका गया) श्रेणी में ही रखा गया है।

15 अभ्यर्थियों का मामला लंबित

शेष 727 उम्मीदवारों में से 15 अभ्यर्थियों का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है, क्योंकि उनके खिलाफ पुलिस जांच चल रही है।

कैसे करें SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result चेक

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए नोटिस बोर्ड के सेक्शन में SSC MTS Havaldar 2025 Additional Result के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी।

स्टेप 4 - इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया

इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए अपनी तैयारी जारी रखनी है। आयोग द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इन अभ्यर्थियों के PET/PST के शेड्यूल, रोल नंबर की विस्तृत सूची और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article