एजुकेशन

SSC ने जारी की JE परीक्षा की आंसर की, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके इस अपडेट को चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JE परीक्षा की आंसर की 206

SSC JE Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आयोग ने 19 नवंबर 2026 को ये दोनों दस्तावेज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पेपर 1 की परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर में गलती मिलने पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। SSC JE पेपर 1 की परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए हुई थी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Answer Key 2026: जरूरी तारीखें और फीस

आयोग ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवारों को तय समय के अंदर ही अपनी आपत्ति जमा करनी होगी।

इवेंटतारीख और समय
आंसर की जारी19 नवंबर 2026
आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत19 नवंबर, शाम 6 बजे
आपत्ति की आखिरी तारीख22 नवंबर, शाम 6 बजे
आपत्ति शुल्क50 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

ध्यान रखें कि प्रत्येक चुनौती के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी। 22 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

ऐसे डाउनलोड करें SSC JE Response Sheet

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकते हैं:

1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन खोलें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. लॉगिन करने के बाद Junior Engineer Examination 2026 Tentative Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी।

रिस्पॉन्स शीट में क्या-क्या मिलेगा?

रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के सवाल, हर सवाल के विकल्प, उम्मीदवार की ओर से चुना गया जवाब और प्रोविजनल आंसर की में दिया गया सही उत्तर देखा जा सकता है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और गलत उत्तर नजर आने पर तय समय के अंदर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article