Air India Express CEO: भारतीय विमानन क्षेत्र में नेतृत्व स्तर पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। आठ महीने से खाली पड़े टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के सीईओ पद पर मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) दीपक राजावत (Deepak Rajawat) को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक राजावत 1 दिसंबर 2026 से इस नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। दीपक राजावत के पास विमानन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। आइए आज जानते हैं कि कितना पढ़े लिखे हैं एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीईओ।
कौन हैं दीपक राजावत?
दीपक राजावत एक अनुभवी फाइनेंस और एविएशन प्रोफेशनल हैं। वह लंबे समय से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हैं और उन्हें विमानन कारोबार की गहरी समझ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस में वे बतौर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) वित्तीय प्रबंधन, विस्तार योजनाओं और एयर इंडिया ग्रुप के साथ एकीकरण में अहम भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले वह विस्तारा से जुड़े रहे, जहां उन्होंने कॉर्पोरेट प्लानिंग, एयरक्राफ्ट एक्विजिशन और फाइनेंस जैसे विभागों में काम किया और बाद में चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) की जिम्मेदारी भी संभाली। अपनी इस भूमिका में उन्होंने रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन, पार्टनरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इन-फ्लाइट सर्विस, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे कामों को संभाला।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CMO में इन डिग्रि धारकों को भी मिलता है नौकरी का अवसर
क्या है दीपक राजावत की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
दीपक ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के समता विद्या मंदिर से प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय से ही और बाद में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता हासिल की। उनकी इस मजबूत वित्तीय और रणनीतिक पृष्ठभूमि के पीछे उनकी शैक्षणिक नींव का काफी बड़ा योगदान है।
दीपक राजावत के करियर सफर
दीपक राजावत ने अपने करियर की शुरुआती डेलॉयट हस्किंस एंड सेल्स और केपीएमजी इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से की थी। इसके बाद वह टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़े और बाद में अपना महत्वपूर्ण योगदान विस्तारा में भी दिया। दीपक राजावत को फाइनेंस और कमर्शियल अनुभव का है, जिसका लाभ उन्हें एविएशन में मिलेगा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की वर्तमान स्थिति
अब अगर बात एयर इंडिया में उनकी भूमिका की करें तो यह एयरलाइन वर्तमान में रोजाना लगभग 585 उड़ानों का संचालन करती है और दक्षिण, दक्षिण-पूर्व व पश्चिम एशिया के 48 घरेलू तथा 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -'Pay Through the Nose' मुहावरे का क्या है अर्थ?
फाइनेंस, कमर्शियल अनुभव से एविएशन नेतृत्व को क्या फायदा?
एविएशन सेक्टर में विमानों के बेड़े का विस्तार और नए रूट्स जोड़ना कैपिटल इंटेंसिव काम होता है। फाइनेंस और कॉर्पोरेट प्लानिंग का अनुभव नेतृत्व को संसाधनों के बेहतर आवंटन और टिकाऊ विकास की रणनीति बनाने में मदद करता है। इस प्रकार फाइनेंस और कमर्शियल अनुभव एविएशन नेतृत्व के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
