एजुकेशन

असम राइफल्स में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में नौकरी आई है, यहां राइफलमैन समेत कई पदों पर आवेदन का मौका है। 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Image

असम राइफल्स में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

Assam Rifles Recruitment 2026 Notification: असम राइफल्स में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। असम राइफल्स ने राइफलमैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि अगर आप 10वीं पास हैं तो आप भी अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट रैली 2026 का आयोजन संभावित रूप से 18 जनवरी 2027 से किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2026 बताई गई है। लेकिन अगर आप इच्छुक हैं तो अंतिम तारीख तक का इंतजार न करें, और जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

जानकारी के अनुसार, Assam Rifles Recruitment 2026 Qualification के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता और शर्तें हो सकती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद से जुड़ी पात्रता जरूर देखनी चाहिए।

Assam Rifles Recruitment 2026 Fee - आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। SC, ST और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क जमा करने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए भुगतान संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा।

Assam Rifles Recruitment 2026 Online Apply

1. सबसे पहले assamrifles.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Recruitment Rally 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

5. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

6. फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Assam Rifles Recruitment 2026 Selection - कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

असम राइफल्स भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में ये टेस्ट शामिल हैं:

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • ट्रेड स्किल टेस्ट
  • डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन
  • रिव्यू मेडिकल एग्जाम

परीक्षा के बारे में

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं SC, ST और OBC वर्ग के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत तय किए गए हैं। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ट्रेड और पद के अनुसार उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article