एजुकेशन

BPSC ने जारी किया शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में भाग ले सकेंगे, जानें रिजल्ट देखने का क्या है तरीका

Image

BPSC ने जारी किया शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में सफल उम्मीदवार अब मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा की है। यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 08/2026 और 13/2026 के तहत आयोजित परीक्षाओं का है।

आयोग के अनुसार, दोनों परीक्षाएं 15 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थीं।

किन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट?

BPSC ने जिन दो भर्तियों का रिजल्ट जारी किया है, उनमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और गृह विभाग के पद शामिल हैं। पदों की जानकारी नीचे दी गई है:

विज्ञापन संख्याविभागपद
08/2026राजस्व एवं भूमि सुधार विभागशोध पदाधिकारी
13/2026गृह विभागअभियोजन पदाधिकारी

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

मुख्य परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी परिणाम प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर तैयार किए गए हैं। इसमें सफल घोषित उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। यानी अब इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू करनी होगी।

BPSC की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

1. सबसे पहले BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट पर संबंधित भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ा लिंक तलाशें।

3. विज्ञापन संख्या 08/2026 या 13/2026 के अनुसार सही रिजल्ट लिंक चुनें।

4. जारी परिणाम में अपना रोल नंबर या नाम जांचें।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना को ध्यान से पढ़ें और मुख्य परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article