एजुकेशन

देश में चल रही हैं 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट, सबसे ज्‍यादा दिल्‍ली में

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देशभर में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी की है। इससे पता चलता है कि किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की जांच करना कितना जरूरी है।

Image

UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देशभर में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी की है। आयोग ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों को आगाह किया है कि किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता और डिग्री देने के अधिकार की जानकारी जरूर हासिल करें। UGC ने यह जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा की है। आयोग के मुताबिक, UGC अधिनियम 1956 के तहत अधिकृत नहीं किए गए संस्थानों की ओर से दी जाने वाली डिग्रियां उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए मान्य नहीं मानी जातीं। ऐसे में दाखिले से पहले UGC की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त और फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची देखना जरूरी है।

किस राज्य में कितनी फर्जी यूनिवर्सिटी?

आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में इस तरह है:

राज्य/क्षेत्रफर्जी यूनिवर्सिटी
आंध्र प्रदेश2
अरुणाचल प्रदेश1
दिल्ली12
हरियाणा1
झारखंड1
कर्नाटक2
केरल2
महाराष्ट्र2
पुडुचेरी2
राजस्थान1
उत्तर प्रदेश4
कोलकाता2

एडमिशन से पहले ऐसे जांचें यूनिवर्सिटी की मान्यता

UGC ने दाखिले से पहले संस्थान की वैधता जांचने के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं:-

  • कानूनी मान्यता: देखें कि संस्थान संबंधित कानून के तहत स्थापित या मान्यता प्राप्त है या नहीं।
  • डिग्री देने का अधिकार: जांचें कि यूनिवर्सिटी को संबंधित कोर्स चलाने और डिग्री देने की कानूनी अनुमति है या नहीं।
  • जरूरी मंजूरी: UGC और संबंधित नियामक संस्थाओं से जरूरी अनुमति और स्वीकृति की जानकारी लें।
  • कोर्स और पढ़ाई का तरीका: यह भी जांचें कि संबंधित कोर्स, ऑनलाइन या डिस्टेंस एजुकेशन और ऑफ-कैंपस सेंटर को नियमों के तहत अनुमति मिली है या नहीं।

छात्र UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूची देखकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। जल्दबाजी में दाखिला लेने के बजाय पहले संस्थान की मान्यता जांचना जरूरी है, ताकि भविष्य में डिग्री और नौकरी से जुड़ी परेशानी न हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article