वेब सीरीज

सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाएगा The Vvaan का जादू, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन की ओटीटी रिलीज का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि ये मूवी कल प्राइम वीडियो पर नजर होने वाली है।

Image

ओटीटी पर कब आएगी द वन? (pic credit-The Vvaan film)

The Vvaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन (The Vvaan) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अच्छी एक्टिंग की है। यही वजह है कि फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी द वन ने ठीक-ठाक कमाई की है। अब ये खबर सामने आई है कि फिल्म द वन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने बेटी की प्राइवेसी को लेकर की अपील)

ओटीटी पर कब आएगी द वन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 20 नवंबर यानी शुक्रवार से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस खबर ने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। अब जो लोग थिएटर में मूवी नहीं देख पाए थे अब ओटीटी पर फिल्म का मजा ले सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF के बैनर तले बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना पहली बार साथ नजर आए हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम किरदारों में हैं। द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की कहानी एक रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। भारतीय लोककथाओं से जुड़ी इस फिल्म में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है। बॉलीवुड में ये नया कॉन्सेप्ट लोगों को पसंद आया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लोगों से की अपील

हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा को पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान सिड-कियारा के साथ उनकी बेटी सरायाह भी थी। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे है, जिसमें सिड-कियारा की बेटी का चेहरा नजर आ रहा है। इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा की टीम की ओर से सोशल मीडिया पेज और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स को एक मैसेज भेजा गया है। इसमें लिखा है, 'हमारा आपसे एक विनम्र अनुरोध है। हम चाहेंगे कि आप अपने पेज या पोर्टल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी का वीडियो शेयर न करें। अगर आप इसे पोस्ट करते हैं, तो कृपया उसके चेहरे को किसी इमोटिकॉन से ढक दें। हम आपसे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। आपके सहयोग और समझ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article