SSC Hindi Translator 2025 Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2025 के पेपर-2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही CRPF में सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। अब ये अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में हिस्सा लेंगे। SSC ने पेपर-1 का रिजल्ट 4 नवंबर 2025 को जारी किया था, जिसमें 3642 उम्मीदवार पेपर-2 के लिए क्वालीफाई हुए थे। पेपर-2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को हुई थी।
पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया गया है, जिन्होंने फॉर्म भरते समय CRPF के सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद को अपनी प्राथमिकता में रखा था।
कटऑफ
आयोग ने पहले ही कटऑफ मानक तय कर रखे थे। अनारक्षित वर्ग के लिए पेपर-2 में कम से कम 30% अंक लाना जरूरी था। OBC और EWS के लिए यह सीमा 25% और SC, ST समेत अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 20% रखी गई थी। इन मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही PET/PST के लिए पात्र माने गए हैं। पेपर-2 के स्कोर के आधार पर कुल 1722 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार देखें तो OBC से 588, EWS से 346, SC से 343, सामान्य वर्ग से 309 और ST से 136 उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचे हैं। कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित और OBC वर्ग के लिए 60 और 50 अंक रहे। EWS के लिए 50 अंक और SC-ST वर्ग के लिए 40-40 अंक तय हुए।

SSC Hindi Translator 2025
SSC Hindi Translator 2025 Result How to Check
- रिजल्ट का नोटिस देखने के लिए एसएससी की साइट पर जाएं
- Combined Hindi Translators Examination, 2025: Declaration of result of Paper-II for shortlisting candidates for post of Sub Inspector (Hindi Translator) in CRPF to appear for PET/PST examination पर क्लिक करें
ये भी पढ़ें
SSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि CRPF का यह पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर-2 में यह विकल्प चुना था, उन्हें PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। हालांकि अगर वही उम्मीदवार अन्य पदों के लिए क्वालीफाई हैं, तो उनकी उम्मीदवारी उन पदों पर बरकरार रहेगी।
आयोग ने कहा है कि जो उम्मीदवार PET/PST में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें CRPF के सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए अयोग्य माना जाएगा। लेकिन अन्य पदों के लिए उनकी दावेदारी खत्म नहीं होगी। PET/PST की तारीखें और शेड्यूल जल्द ही SSC की वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों पर जारी किए जाएंगे। अंतिम चयन से पहले आयोग उम्मीदवारों से पोस्ट प्रेफरेंस भी मांगेगा। इसके लिए अलग नोटिस आएगा। अगर कोई उम्मीदवार समय पर अपनी पसंद नहीं देता है, तो अंतिम रिजल्ट में उसे किसी भी पद के लिए नहीं माना जाएगा।
फिलहाल अंतिम रिजल्ट PET/PST के बाद ही जारी होगा। तब तक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
