एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2026: जारी होने वाली है एसएससी जीडी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

SSC GD Constable Answer Key 2026, Sarkari Result: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की

SSC GD Constable Answer Key 2026, Sarkari Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Answer Key 2026) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी कर (SSC GD Constable Answer Key) सकता है। परीक्षा कंप्यूटर आधारिक मोड पर आयोजित की गई थी। यहां 160 मार्क्स के कुल 80 सवाल पूछे गए थे। जल्द ही आंसर की जारी होने वाली है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 को समाप्त हुई थी। वहीं अब जल्द ही आंसर की जारी होने वाली है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच हुई। अनंतिम उत्तर कुंजी जून के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

SSC GD Constable Answer Key: कुल इतने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 भर्ती का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा बलों में 25,487 पदों को भरना है। इनमें से 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सचिवालय सुरक्षा बल और असम राइफल्स जैसे संगठनों में भर्ती किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article