एजुकेशन

UPPSC LT Grade Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

Image

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें यूपीपीएससी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Admit Card 2026 Released: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें यूपीपीएससी एलटी असिस्टेंट टीचर के लिए मुख्य परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC LT Grade Assistant Professor Adit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 8 जून की परीक्षा के लिए जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article