SSC CHSL 10+2 Skill Test Result 2020, SSC CHSL Result 2020, SSC CHSL Skill Test Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 10+2 स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2020 में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2020: इतने अभ्यर्थी रहे सफल
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट 13 मई 2022 को जारी किया गया था। टियर 2 परीक्षा में सफल 28,133 अभ्यर्थियों के लिए डीईएसटी/ टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया गया। आयोग द्वारा निर्धारित कट ऑफ के आधार पर स्किल टेस्ट में कुल 11,544 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CHSL DV 2020: जल्द जारी होगा शेड्यूल
एसएससी सीएचएसएल डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन का शेड्यूल आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।
How to download SSC CHSL Skill Test Result 2020: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट रिजल्ट
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं और सीएचएसएल पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2020 - List of Candidates short-listed for Document Verification' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Result 2020: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल के लिए 6 नवंबर से 26 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए टियर-1 परीक्षा 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 तक और टियर 2 परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
