एजुकेशन

SSC MTS Answer Key 2022: जारी हुई एसएससी एमटीएस पेपर 1 की फाइनल आंसर की, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 03:38 PM IST

SSC MTS 2022 Final Answer Key, SSC MTS Paper I Final Answer Key 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने हाल ही में परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया था।

Image

एसएससी एमटीएस पेपर I की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी एमटीएस पेपर 1 फाइनल आंसर की जारी
  • ssc.nic.in से करें डाउनलोड
  • नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा

SSC MTS Paper I Final Answer Key, SSC MTS Tier I Final Answer Key 2022 Released, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।‌ जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 7 अक्टूबर को टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।

SSC MTS Exam 2022:‌ जुलाई में हुई थी परीक्षा

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यह परीक्षा 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

SSC MTS Final Answer Key: डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 7 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद अब आयोग ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC MTS Paper I Final Answer Key 2022

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Uploading of Final Answer Key(s) along with Question Paper(s) of Computer Based Examination (Paper-I) of Multi Tasking (Non-Technical) Staff Examination 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। पीडीएफ में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर नए पेज पर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस टियर 1 फाइनल आंसर की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की सुविधा 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article