एजुकेशन

SSC CHSL Final Result 2024: जारी हुआ सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट, प्रशांत शर्मा को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

SSC CHSL Final Result 2024 Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। टियर 1 और टियर 2 परीक्षा पास करने के बाद स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : iStock

SSC CHSL Final Result with Toppers List: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आयोजित होने वाली SSC CHSL 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हुई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एसएससी की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी SSC CSHL परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 10 जून 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए टियर 1 और टियर 2 परीक्षा पास करने के बाद स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले युवाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC CHSL Final Result ऐसे चेक करें

स्टेप 1: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर SSC CHSL 10+2 Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रिजल्ट पीडीएफ फाइल में खुलेगा।

स्टेप 5: अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CHSL 2023 Final Result यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CHSL 2023 टॉपर्स लिस्ट

एसएससी सीएचएसएल 2023 का रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इसमें रैंक 1 के साथ प्रशांत शर्मा ने टॉप किया है। टॉप 10 की लिस्ट में 3 लड़कियां और 7 लड़के हैं। टॉपर्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

  1. प्रशांत शर्मा
  2. हर्षित कुमार कौरा
  3. सूर्यकांत नायक
  4. कीर्ति यादव
  5. अरविंद कुमार
  6. शैली गुप्ता
  7. मनीष चौधरी
  8. सुशांत मुकुंद
  9. अक्षय
  10. इंदु सिंह
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article