Bollywood celebs at Lal Baugcha Raja: लाल बाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। हाल ही में गणेश उत्सव का हिस्सा बने शाहरुख और उनके परिवार समेत परिणीति चोपड़ा तो मौनी रॉय की वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में हैं। दर्शन के लिए सभी सेलेब्स ने एकदम ही सिंपल, सुंदर और ट्रेडिशनल अवतार वाले कपड़े पहने हुए थे। अगर आपको भी फिल्मी फैशन का कीड़ा है, तो यहां देखें किस सेलेब ने क्या पहना और कौन लगा एकदम बेस्ट।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 46 की हुईं Bebo, करीना जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इन टिप्स को रूटीन में करें शामिल
परिणीति चोपड़ा लगीं प्यारी
बप्पा के दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा का सूट वाला लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। परी ने एकदम क्लासिक और ट्रेडिशनल गुलाबी चोगा कुर्ता, सलवार और उसके साथ कंट्रास्ट का लेमन येलो दुपट्टा पहना हुआ था।
वीडियो कॉल पर पति राघव चड्ढा को बप्पा के दर्शन करवाती परिणीति के ऊपर इस तरह के सूट काफी प्यारे लगते हैं। चोगा सूट सलवार सेट इन दिनों काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो रहे हैं। सूट के साथ परिणीति ने बालों को सिंपल साइड पार्टिशन के साथ पिनअप किया हुआ था। मिनिमल मेकअप के साथ बेशक ही प्रियंका की बहन काफी सुंदर लगीं।
मौनी रॉय की साड़ी
लाल बाग चा राजा के दर्शन करने पहुंची मौनी रॉय ने एकदम ही बेसिक लुक वाली साड़ी पहनी थी। मौनी का साड़ी ड्रेप एकदम ही सिंपल सा था, काले और सफेद रंग की साड़ी के साथ मौनी ने अपना लुक कम्पलीट किया था।
सिंपल मेकअप, स्लीक ओपन हेयर्स और पर्ल वाली झुमका ईयररिंग्स मौनी पर काफी ज्यादा सूट कर रही थी। उल्टा पल्ला ड्रेप के साथ ऐसा लूज पल्ला काफी रॉयल लुक देता है।
शाहरुख खान के परिवार ने किए दर्शन
शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी और बिटिया सुहाना खान ने भी बीती शाम लाल बाग चा राजा में गणपति बप्पा के दर्शन किए। किंग खान और उनका पूरा परिवार ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आएं।
नीले क्लासिक कुर्ता पजामा सेट में शाहरुख काफी ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं उनकी पत्नी गौरी ने लेमन येलो और वाइट के कलर कॉम्बिनेशन वाला सूट पहना हुआ था। गौरी का सिंदूर इस लुक की जान बन गया था। वहीं सुहाना खान ने गोल्डन और ग्रीन के कॉम्बिनेशन वाला सूट पहना हुआ था।
सभी एकदम सिंपल लग रहे थे, किसी का भी आउटफिट जगह के लिए ओवर नहीं लगा। आप बताइए आपको किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आया।
